संदेशखाली की पीड़िता उम्मीदवार को मिली X कैटेगरी सिक्योरिटी

2 Min Read

कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल के बशीरहाट से बीजेपी प्रत्याशी रेखा पात्रा को गृह मंत्रालय ने X कैटेगरी की सुरक्षा दी है।

यह सुरक्षा उन्हें खूफिया रिपोर्ट के आधार पर दी गई है। रेखा पात्रा एक गृहणी है और संदेशखाली मामले में पीड़िता है।

बता दें कि संदेशखाली उस समय देश भर में चर्चा का विषय बन गया जब स्थानीय महिलाओं ने टीएमसी नेता शेख शाहजहां पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया।

संदेशखाली मामले के बाद बीजेपी ने रेखा पात्रा को बशीरहाट लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। संदेशखाली का इलाका बशीरहाट लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है।

यह है मामला

टीएमसी नेता शेख शाहजहां पर आरोप है कि उन्होंने संदेशखाली की महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न किया था।

शेख शाहजहां पर स्थानीय लोगों की जमीन हड़पने का आरोप भी है। इसे लेकर संदेशखाली की महिलाओं ने एक महीने तक प्रदर्शन किया था जिसके बाद शेख शाहजहां को गिरफ्तार कर लिया गया था।

छा गई हैं रेखा पात्रा

सेंदेशखाली मामले के सामने आने के बाद रेखा पात्रा का चेहरा विरोध का प्रतीक बन गया।

रेखा ही वह महिला है जिसके गुप्त बयान के बाद शेख शाहजहां के सहयोगी शिबू हाजरा और उत्तम सरदार को गिरफ्तार किया गया।

रेखा पात्रा ने बीजेपी का प्रत्याशी बनाये जाने के बाद जोर शोर से प्रचार शुरू कर दिया है। पूरे वशीरहाट में वह घूम घूम कर प्रचार कर रही हैं।

इन्हें भी मिली X कैटेगरी सुरक्षा

चुनावों को देखते हुए रेखा पात्रा के अलावा बीजेपी के 5 अन्य उम्मीदवारों को भी केंद्रीय बलों की सुरक्षा मुहैया करायी गई है।

इनमें मथुरापुर से बीजेपी प्रत्याशी अशोक पुरकैत, रायगंज से उम्मीदवार कार्तिक पाल, झारग्राम से प्राणनाथ टुडू, बहरामपुर से प्रत्याशी निर्मल साहा और जयनगर से प्रत्याशी अशोक कंडारी हैं। सभी प्रत्याशियों को सीआईएसएफ सुरक्षा प्रदान करेगी।

इसे भी पढ़ें

चुल्हे की आग से 25 घर जलकर राख, 2 साल की बच्ची की मौत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं