कहा- भीड़ सामने से पथराव कर रही थी
संभल, एजेंसियां। UP के संभल हिंसा की जांच के लिए न्यायिक आयोग की टीम जामा मस्जिद पहुंची। SP कृष्ण विश्नोई ने बताया, ‘बाइक खड़ी थी।
भीड़ सामने से पत्थर चला रही थी। हम लोग समझाने का प्रयास कर रहे थे, तब तक भीड़ ने बाइक में आग लगा दी।’ आयोग की टीम ने हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में दुकानदारों से भी बात की।
सपा विधायक बोले- कौम शहीद होने को तैयार:
संभल के विधायक इकबाल महमूद ने कहा, ‘मस्जिदों के नाम पर शहीद होने के लिए पूरी मुस्लिम कौम हर वक्त तैयार रहती है। जो कुछ भी हुआ, अच्छा नहीं हुआ।
जिसने भी किया, अच्छा नहीं किया। मैं उन सभी परिवारों से मिला हूं, जिन्होंने हिंसा में अपनी जान गंवाई है।’
इसे भी पढ़ें








