दमोह, एजेंसियां। दमोह के जैन तीर्थ कुंडलपुर में मंगलवार को आचार्य विद्यासागर जी महाराज के उत्तराधिकारी के तौर पर समय सागर जी महाराज आचार्य पद स्वीकार करेंगे।
पदारोहण महोत्सव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में देशभर के 500 से ज्यादा जैन संत भी मौजूद रहेंगे।
आचार्य पदारोहण महोत्सव दोपहर 1 बजे से शुरू होगा, जो शाम 4 बजे तक चलेगा। दोपहर 1.30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन नियम सागर जी महाराज के साथ प्रणाम सागर जी महाराज और अन्य करेंगे।
चौक पूरा जाएगा। इसके बाद आचार्य श्री का आसन रखा जाएगा। मुनि संघ समय सागर जी महाराज से पद स्वीकार करने का निवेदन करेंगे।
आचार्य समय सागर जी महाराज को सबसे ऊंचे आचार्य के आसन पर बैठाया जाएगा। सोने-चांदी के कलश से आचार्य समय सागर जी महाराज के चरण धुलवाए जाएंगे।
इसे भी पढ़ें








