सैम पित्रोदा को फिर बने ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष, करीब 2 माह पहले पद से इस्तीफा दिया था [Sam Pitroda again becomes the President of Overseas Congress, had resigned from the post about 2 months ago]

2 Min Read

विरासत टैक्स के बयान पर विवाद हुआ था

नई दिल्ली, एजेंसियां। कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा को एक बार फिर ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है।

हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने अपने विवादित बयानों के बाद 8 मई को पद से इस्तीफा दे दिया था।

केसी वेणुगोपाल ने की घोषणा

सैम की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस ने एक प्रेस रिलीज जारी की है। वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने घोषणा में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सैम पित्रोदा को तत्काल प्रभाव से भारतीय ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष फिर से नियुक्त किया है।

अब कोई ऐसा बयान नहीं देंगे पित्रोदाः रमेश

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि पित्रोदा अब ऐसा कोई बयान नहीं देंगे, जिससे भविष्य में विवाद पैदा होने की गुंजाइश हो।

क्या कहा था पित्रोदा ने

पित्रोदा ने कहा था- भारत में ईस्ट वाले चीनी, साउथ वाले अफ्रीकन दिखते हैं, लोकसभा चुनाव के बीच 8 मई को पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया था।

इसमें वे कह रहे थे कि भारत में ईस्ट के लोग चाइनीज और साउथ वाले अफ्रीकन दिखते हैं। उनके इस बयान से कांग्रेस ने किनारा कर लिया था।

विवाद बढ़ने के कुछ देर बाद ही पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

इसे भी पढ़ें

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के सैम पित्रोदा ने अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं