सलमान खान को धमकी मामलाः जमशेदपुर में मुंबई पुलिस की रेड [Salman Khan threat case: Mumbai Police raid in Jamshedpur]

2 Min Read

जमशेदपुर। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से पांच करोड़ रुपए की मांग का मामला झारखंड के जमशेदपुर से जुड़ने के बाद मुंबई पुलिस यहां पहुंची।

मुंबई पुलिस ने जुगसलाई और बागबेड़ा थाना क्षेत्रों में छापेमारी की, लेकिन उन्हें किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली। हालांकि, एसएसपी किशोर कौशल ने इस मामले में किसी भी सूचना से इनकार किया है।

मुंबई ट्रैफिक पुलिस को मिला था धमकी वाला मैसेजः

मुंबई की ट्रैफिक पुलिस को वाट्सएप पर एक धमकी भरा संदेश मिला था। इसमें सलमान खान से पैसे मांगे गए।

इस संदेश में जेल में बंद गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई का नाम भी शामिल था, जिसमें सलमान के साथ चल रहे विवाद को सुलझाने की बात कही गई थी। संदेश भेजने वाले ने को लारेंस बिश्नोई गैंग का करीबी बताया।

संदेश में चेतावनी दी गई थी कि यदि सलमान खान को जीवित रहना है और लारेंस बिश्नोई से दुश्मनी खत्म करनी है, तो उन्हें तुरंत पांच करोड़ रुपये देने होंगे। यदि पैसे नहीं दिए गए, तो सलमान की स्थिति “बाबा सिद्दीकी से भी बदतर” हो जाएगी।

मुंबई के वर्ली थाने में दर्ज हुआ केसः

इस गंभीर मामले को मुंबई पुलिस ने वर्ली थाने में केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि संदेश भेजने के बाद आरोपित का फोन नंबर बंद आ रहा है। इस नई धमकी के बाद सलमान खान और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी संबंधित विभागों ने स्थिति को ध्यान में रखते हुए उचित कदम उठाने की तैयारी कर ली है।

इसे भी पढ़े

सलमान खान को फिर धमकी, मैसेज भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग का बताया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं