Salman Khan ने मंगवाई दुबई से बुलेट प्रूफ कार [Salman Khan ordered bullet proof car from Dubai]

2 Min Read

क्या है गाड़ी की कीमत और खासियत

नई दिल्ली, एजेंसियां। हाल ही में बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद सलमान खान की सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई है। पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर सुक्खा उर्फ सुखबीर बलबीर सिंह को गिरफ्तार किया है।

सुक्खा उन आरोपियों में शामिल हैं, जो सलमान खान को मारने की प्लानिंग बना रहे थे। इसके अलावा कुछ दिनों पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर के एक तथाकथित सदस्य की ओर से सलमान खान से 5 करोड़ रुपये की मांग की गई थी।

क्या है कार की खासियत?

इसी बीच सलमान खान ने एक बुलेटप्रूफ निसान एसयूवी (Nissan Patrol SUV) खरीदी है। यह एक पेट्रोल वर्जन कार है। गौरतलब है कि सलमान खान ने ये कार विदेश से इंपोर्ट करवाई है, क्योंकि यह कार देश में नहीं मिलती है।

जानकारी के मुताबिक, यह कार दुबई से भारत इंपोर्ट की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, यह कार सुरक्षा के लिहाज से काफी बेहतरीन है। इस कार में एक्सपलोजीव अलर्ट इंडिकेटर लगी हुई है। इस कार की ग्लास शिल्ड काफी मजबूत है। कार के शीशे को गोलीबारी का सामना करने के लिए डिजाइन किया गया है।

इसे भी पढ़ें

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग का शार्प शूटर हुआ गिरफ्तार [Sharp shooter of Lawrence Bishnoi and Hashim Baba gang arrested]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं