सलमान खान को फिर जान से मारने की धमकी [Salman Khan gets another death threat]

2 Min Read

2 करोड़ की फिरौती की मांग

मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार धमकी देने वाले ने 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी है।

मुंबई ट्रैफिक पुलिस को मिली इस धमकी में कहा गया है कि पैसे न देने पर अभिनेता की जान ले ली जाएगी। मैसेज मिलने के बाद वर्ली में मौजूद अधिकारियों ने मैसेज भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

25 अक्टूबर को भी मिली थी धमकीः

5 दिन पहले भी सलमान को इसी तरीके से जान से मारने की धमकी दी गई थी। आरोपी को मंगलवार को मुंबई पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार किया। इसकी पहचान मोहम्मद तैयब (20) के रूप में हुई है।

ACP नोएडा प्रवीण कुमार सिंह ने बताया- आरोपी को सूरजपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहां से मुंबई पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर जाएगी।

तैय्यब ने 25 अक्टूबर की शाम NCP नेता बाब सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी के बांद्रा ऑफिस में मैसेज भेजा था। इसमें फिरौती न देने पर सलमान खान और जीशान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। जीशान के एक कर्मचारी ने पुलिस में FIR दर्ज कराई थी।

झारखंड से गिरफ्तार हुआ है एक आरोपीः

सलमान को धमकी मामले में झारखंड से आरोपी को अरेस्ट किया था इससे पहले बाबा सिद्दीकी के मर्डर (12 अक्टूबर) के 6 दिन बाद भी सलमान को जान से मारने की धमकी मिली थी। यह धमकी मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम को वॉट्सऐप मैसेज के जरिए भेजी गई। धमकाने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग का मेंबर बताया था।

इसे भी पढ़ें

सलमान खान से मांगे 5 करोड़, जमशेपुर से मुंबई पुलिस को भेजा मैसेज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं