तलाक के बाद भी एक दूसरे का साथ देंगे सायरा बानो और ए आर रहमान [Saira Banu and AR Rahman will support each other even after divorce]

2 Min Read

वकील ने किए कई बातों के खुलासे

नई दिल्ली, एजेंसियां। एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो ने तलाक लेने का फैसला लिया है। इस बारे में सायरा की वकील वंदना ने बात की और तलाक की वजहें साफ की हैं। संगीतकार ए आर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो ने शादी के 29 साल बाद तलाक लेने का फैसला किया है।

सायरा की वकील वंदना शाह ने इस बारे में बात की है। वकील वंदना तलाक और अलग होने की वजहें साफ की हैं। वंदना ने एआर रहमान की बॉस वादक मोहिनी डे के बीच कुछ कनेक्शन को लेकर भी बात की।

किसी तीसरे के कारण नहीं टूट रही है शादी

रिपब्लिक टीवी से बातचीत में वंदना ने बताया कि ए आर रहमान और सायरा बानों के बीच कोई कनेक्शन नहीं है। उन्होंने कहा, ‘बिल्कुल नहीं। दोनों के बीच कोई संबंध नहीं है। सायरा और मिस्टर रहमान ने यह फैसला खुद लिया है। दोनों खबरों के बीच कोई संबंध नहीं है’।

दोनों के बीच इस बारे में भी बात हुई है। हालांकि, इसे इस तरह से खत्म किया जाएगा, कि दोनों के दोस्ताना रिश्ते पर कोई आंच न आए।

शादी टूटने से दुखी हैं सायरा-रहमान

वंदना ने दोनों की शादी को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि यह दोनों के लिए दुख भरा निर्णय है। उन्होंने कहा, जब एक शादी टूटती है, ये बहुत ही दुख भरा निर्णय होता है। इससे कोई भी खुश नहीं होता है, जब शादी टूटती है।

तलाक कोई खुशी मनाने का पल नहीं है। सायरा ने इस शादी में अपने उतार चढ़ावों को खुद ही झेला है। उन्होंने कहा कि वे सही कारण जानती हैं, लेकिन इस बारे में बात करना ठीक नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें

29 साल बाद पत्नी सायरा से अलग हुए एआर रहमान, लिखा- उम्मीद थी 30 साल पूरे कर लेंगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं