हरियाणा में सैनी मंत्रिमंडल का विस्तार

2 Min Read

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण करने के सात दिन बाद सीएम नायब सैनी ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है।

इसमें नए मंत्रियों को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने मंत्रिमंडल में आठ मंत्रियों को शामिल किया है।

इनमें एक महिला को जगह मिली है। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मंत्रिमंडल के सदस्यों को पद एंव गोपनीयता की शपथ दिलवाई।

नायब सैनी ने 12 मार्च को हरियाणा के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लिया था। तब उनके साथ पांच अन्य मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की थी।

इनमें कंवरपाल गुज्जर, मूलचंद शर्मा, रणजीत सिंह, जेपी दलाल, डॉ. बनवारी लाल का नाम शामिल था। ये सभी पिछली मनोहर लाल सरकार में भी मंत्री थे।

हरियाणा मंत्रिमंडल में अधिकतम मंत्रियों की संख्या 13 हो सकती है। नायब सैनी मंत्रिमंडल में डॉ. कमल गुप्ता को छोड़कर बाकी सात पहली बार मंत्री बने हैं।

कमल गुप्ता पहले हरियाणा के यूएलबी मिनिस्टर रह चुके हैं। मंत्रिमंडल में गुरुग्राम और फरीदाबाद को भी प्रतिनिधित्व मिला है।

डॉ. कमल गुप्ता कैबिनेट मंत्री बने हैं। ऐसे में नायब सैनी सरकार में छह कैबिनेट मंत्री और सात राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार हैं।

ये बनें मंत्रीः

  1. डॉ. कमल गुप्ता,कैबिनेट मंत्री
  2. सीमा त्रिखा, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  3. महिपाल ढांडा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  4. असीम गोयल, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  5. अभे सिंह यादव, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  6. सुभाष सुधा, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  7. विशंभर सिंह बाल्मीकि, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  8. संजय सिंह, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

इसे भी पढ़ें

पेपर लीक की घटना आपराधिक साजिशः बंधु तिर्की

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं