सैफ अली खान ने मिटाया करीना के नाम का टैटू

2 Min Read

फैंस बोले लगता है सबकुछ ठीक नहीं

मुंबई, एजेंसियां। सैफ अली खान जितने अच्छे एक्टर हैं, उतने अच्छे पति भी हैं। उन्हें अक्सर अपनी बेगम जान करीना कपूर खान संग स्पॉट किया जाता है।

दोनों बॉलीवुड के पॉवर कपल में से एक हैं। बीते दिनों कपल ने अपने घर के बाहर एक दूसरे संग लिपलॉक भी किया था।

जिसके बाद उनके प्यार के चर्चे चारों ओर होने लगे। हालांकि इसी बीच अब सैफ अली खान की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें उनके हाथ पर जो करीना का टैटू था, वह गायब है, उसकी जगह पर नया आर्ट देखने को मिल रहा है।

फैंस ये देखकर परेशान है और अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों स्टार्स के बीच सबकुछ ठीक है या नहीं।

हाल ही में सैफ अली खान को एयरपोर्ट पर देखा गया था और जिस बात ने फैंस को चौंका दिया, वह यह थी कि उनका ‘करीना’ टैटू एक नए टैटू से ढका हुआ है।

यह स्पष्ट नहीं है कि सैफ ने टैटू को नए टैटू से ढका है या यह उनकी आने वाली फिल्मों में किसी किरदार का हिस्सा है, जो पहले ‘जवानी जानेमन’ जैसी फिल्मों के लिए हो चुका है।

बता दें कि जब करीना और सैफ डेटिंग कर रहे थे तो सैफ अली खान ने अपनी बांह पर हिंदी में करीना का नाम लिखवाया था।

बाद में दोनों ने 2012 में शादी कर ली. उनके दो बेटे हैं, तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान ‘देवारा’ की रिलीज के लिए तैयारी कर रहे हैं। फिल्म में जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में हैं और यह जान्हवी कपूर की साउथ इंडस्ट्री में पहली फिल्म भी है।

तेलगु भाषा की इस फिल्म में सैफ अली खान एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे।

इसे भी पढ़ें

राजमहल में 2 किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं