संभल जामा मस्जिद के सदर जफर अली हिरासत में [Sadar of Sambhal Jama Masjid Zafar Ali in custody]

2 Min Read

लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश के संभल में 24 नवंबर को हुई हिंसा के मामले में जामा मस्जिद के सदर एडवोकेट जफर अली को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनसे घटना को लेकर पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करेगी। जानकारी के मुताबिक संभल हिंसा की जांच कर रही एसआईटी की टीम ने सदर एडवोकेट जफर अली को पूछताछ के लिए थाना बुलाया था। इस मामले में पुलिस की टीम ने इससे पहले उनके बेटे से भी पूछताछ की थी।

पुलिस आयोग के सामने उनकी उपस्थिति को रोकना चाहती है

जफर अली के बड़े भाई मोहम्मद ताहिर ने मीडिया को बताया है कि उन्हें कल आयोग के सामने बयान देने के लिए पेश होना था। ऐसा लगता है कि उन्हें हिरासत में लेकर पुलिस आयोग के सामने उनकी उपस्थिति को रोकना चाहती है। उन्होंने मीडिया को यह भी बताया कि जफर अली वही बात कहेंगे, जो कि उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा था। उन्होंने अंदेशा जताया है कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करेगी, ताकि वह आयोग के सामने अपना बयान दर्ज नहीं करा सकें।

इसे भी पढ़ें

Sambhal : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिया एएसआई को जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई की इजाजत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं