मक्का गये असम के 3 हज यात्रियों के घर पहुंची दुखद खबर [Sad news reaches home of 3 Haj pilgrims from Assam who went to Mecca]

2 Min Read

गुवाहाटी, एजेंसियां। दुखद खबर मक्का से आई है, जहां पवित्र हज यात्रा के दौरान भगदड़ मचने से असम के तीन तीर्थयात्रियों की मौत हो गई।

मक्का के मीना में जमरात पर पत्थर फेंकने के दौरान यह दुखद घटना घटी। एकत्र हुई भारी भीड़ के कारण मची भगदड़ में वे कुचल गये, जिससे उनकी मौत हो गई।

मृतकों की पहचान हुई

मृतकों की पहचान कछार जिले के बोरखोला के मौलाना सैफुद्दीन बारभुइया, हैलाकांडी जिले के चांदपुर गांव की सालेहा बेगम बार भुइया और बारपेटा जिले की जरीना बेगम के रूप में की गई है।

सऊदी अधिकारियों ने उनके शवों को एक स्थानीय अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

असम से 3807 यात्री गये हैं हज पर

इस वर्ष असम से लगभग 3,807 तीर्थयात्रियों ने के लिए मक्का की यात्रा की है, पूर्वोत्तर के लिए यात्रा मई में शुरू हुई थी।

इस ग्रुप में विशेष रूप से 2,651 पुरुष तीर्थयात्री और 1,286 महिला तीर्थयात्री शामिल थे। इसके अलावा असम से 19 पर्यवेक्षक (खादीमुल) तीर्थयात्रियों की सहायता के लिए उनके साथ मक्का गए।

तीर्थयात्रियों के लिए वापसी यात्रा 29 जून से चरणों में शुरू

जेद्दा, मक्का और मदीना में अपने प्रवास के दौरान, असमिया तीर्थयात्रियों ने अपनी गमोचा (असमिया पारंपरिक स्कार्फ) रखा और अपने पूरे प्रवास के दौरान गमोचा झंडे प्रदर्शित किए।

इसे भी पढ़ें

हज यात्रियों को इस बार 11 हजार कम खर्च करने होंगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं