सचिन तेंदुलकर के सुरक्षा गार्ड ने गोली मारकर आत्महत्या की

1 Min Read

मुंबई,एजेंसियां: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के सुरक्षा गार्ड ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।

मृतक एसआरपीएफ का जवान था और उन्होंने अपने पुश्तैनी घर पर ही सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारी।

मृतक की पहचान प्रकाश कापड़े के रूप में हुई है उन्होंने अपने पुश्तैनी घर में रात 1 बजे घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि प्रकाश कापड़े सचिन तेंदुलकर के आवास पर काम करते थे। आत्महत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। सर्विस रिवॉल्वर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

इसे भी पढ़ें

देश की पहली मिडगेट Arowana पनडुब्बी तैयार

Share This Article
Exit mobile version