संसद में प्रियंका गांधी की बैग पर मचा बवाल [Ruckus over Priyanka Gandhi’s bag in Parliament]

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियांप्रियंका गांधी की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें उनके बैग पर “Palestine” लिखा हुआ है। दरअसल कांग्रेस सांसद ये बैग लेकर संसद पहुंची थी। अब इस बैग पर सियासी बवाल मच गया है। बीजेपी ने प्रियंका गांधी पर हमला किया है।

केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि प्रियंका मुस्लिम वोट के तुष्टिकरण के लिए फिलिस्तीन लिखा बैग लेकर आई हैं। इस बैग के जरिए एक बार फिर प्रियंका गांधी फिलिस्तीन के समर्थन में नजर आई हैं।

पहले भी फिलिस्तीन का समर्थन करती रही हैं प्रियंका

ऐसा पहली बार नहीं है कि प्रियंका गांधी ने फिलिस्तीन का समर्थन किया है। हाल ही में भारत में आए फिलिस्तीन के राजदूत Abed Elrazeg Abu Jazer से उन्होंने मुलाकात की थी। फिलिस्तीनी राजदूत ने प्रियंका को वायनाड लोकसभा चुनाव में जीत की बधाई दी थी।

प्रियंका गांधी ने एक बैग के ज़रिए सांकेतिक रूप से फ़िलिस्तीन का मुद्दा उठाया। वही संसद के भीतर प्रियंका गांधी ने कहा कि बांग्लादेश में हिन्दू और ईसाईयों पर जो अत्याचार हो रहा है इसे रोकने के लिए भारत की सरकार को बांग्लादेश की सरकार से बात करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें

प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, कहा- हमारी लड़ाई हमारे देश की आत्मा के लिए

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं