नई दिल्ली, एजेंसियां। संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में मुस्लिम आरक्षण को लेकर जमकर हंगामा हुआ। राज्यसभा में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बीच तीखी बहस हुई। नड्डा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने संविधान की धज्जियां उड़ाईं और धर्म के आधार पर आरक्षण का विरोध किया। नड्डा ने कहा, “धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होना चाहिए और कांग्रेस ने संविधान का अपमान किया है।”
खरगे का जवाब
इस पर मल्लिकार्जुन खरगे ने जवाब देते हुए कहा, “हम संविधान की रक्षा करने वाले लोग हैं, और हम हमेशा संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निभाएंगे।”
इस हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। वहीं, कर्नाटक के सरकारी टेंडरों में चार प्रतिशत मुस्लिम आरक्षण के मुद्दे को लेकर यह बहस और भी तूल पकड़ गई।
12 बजे तक स्थगित रहेगा लोकसभा
लोकसभा में भी विपक्षी दलों के हंगामे के कारण कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। साथ ही, वक्फ संशोधन बिल और जज के घर से कैश मिलने के मुद्दे पर भी विपक्षी दलों ने स्थगन प्रस्ताव दिया है, जिससे स्थिति और अधिक गर्म हो गई है।
इसे भी पढ़ें


















