औरंगजेब पर RSS बोला- आक्रांता हमारे आइकॉन नहीं हो सकते [RSS said on Aurangzeb- invaders cannot be our icons]

2 Min Read

धार्मिक आरक्षण नामंजूर

बेंगलुरु, एजेंसियां। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने लोगों से सही नायक चुनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि क्या औरंगजेब भारत के लोगों के लिए आइकॉन हो सकता है। देश का आइकॉन कोई बाहरी होगा या फिर कोई और। इस पर चिंतन की जरूरत है। होसबाले ने कर्नाटक में सरकारी कॉन्ट्रैक्ट में 4% मुस्लिम आरक्षण पर भी सवाल उठाया।

उन्होंने कहा- डॉ. भीमराव अंबेडकर के लिखित संविधान में धर्म आधारित आरक्षण स्वीकार नहीं किया गया है। दरअसल, कर्नाटक सरकार ने हाल ही में आरक्षण को लेकर बिल पास किया है।

मोहन भागवत से मिले भाजपा अध्यक्ष नड्‌डा:

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनावी प्रक्रिया के बीच जेपी नड्‌डा ने RSS प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक, मीटिंग में पार्टी संगठन के चुनाव को लेकर चर्चा हुई। नड्‌डा 2020 में पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाए गए थे। उनका कार्यकाल जनवरी 2023 में खत्म हो गया था। इसके बाद लोकसभा और 10 राज्यों के चुनाव की वजह से उन्हें एक्सटेंशन दिया गया था। अब पार्टी में उनकी जगह अब नया अध्यक्ष चुना जाना है।

इसे भी पढ़ें

नागपुर हिंसा पर RSS का सख्त बयान, औरंगजेब विवाद पर उठाए सवाल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं