सारण से रोहिणी आचार्या ने किया नामांकन, लालू परिवार रहा मौजूद

2 Min Read

पटना, एजेंसियां। सारण लोकसभा सीट से राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य ने नामांकन दाखिल कर दिया है।

इस दौरान उनके साथ पूरा लालू परिवार मौजूद रहा। राजद सुप्रीमो और पिता लालू यादव, मां और पूर्व सीएम राबड़ी देवी, दोनों भाई तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव तथा बहन मीसा भारती साथ रहें।

नामांकन दाखिल करने के बाद रोहिणी एक जनसभा को संबोधित करेंगी। बता दें कि रोहिणी बीते कुछ दिनों से लगातार सारण में प्रचार-प्रसार कर रही हैं।

इस दौरान लालू यादव ने छपरा पहुंचकर बेटी के लिए कैंपेन किया था। इस लोकसभा चुनाव में लालू यादव के परिवार से दो बेटियां रोहिणी आचार्य और मीसा भारती चुनावी मैदान में हैं। मीसा पाटलिपुत्र से चुनाव लड़ रही हैं।

सारण लोकसभा सीट के लिए छठे चरण यानी 20 मई को मतदान होने वाला है, जिसके लिए 26 अप्रैल से सारण में नामांकन हो रहा है।

इस सीट पर रोहिणी का मुकाबला एनडीए और बीजेपी उम्मीदवार राजीव प्रताप रूडी से है। दोनों के बीच जुबानी जंग भी काफी दिनों से चल रही है।

रोहिणी के समर्थन में लालू यादव भी लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। तबीयत पूरी तरह दुरुस्त नहीं होने के बावजूद वो छपरा में कई दिनों से कैंप किए हुए हैं।

इसे भी पढ़ें

कल्पना सोरेन ने गांडेय से किया नामांकन, सीएम चंपाई भी रहे मौजूद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं