‘मुंबई में रोहिंग्याओं-बांग्लादेशियों की बढ़ रही घुसपैठ’, हिंदू आबादी को लेकर चिंतित किरीट सोमैया [‘Rohingyas and Bangladeshis are increasing infiltration in Mumbai’, Kirit Somaiya is worried about the Hindu population]

2 Min Read

मुंबई,एजेंसियां। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हिंदूओं की आबादी को लेकर चिंता जताई है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि मुंबई में रोहिंग्याओं और बांग्लादेशियों की घुसपैठ बढ़ रही है, इससे हिंदू आबादी कम हो सकती है।

भाजपा नेता किरीट सोमैया ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक है तो सुरक्षित है’ बयान का समर्थन किया और मुंबई में रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताई। इस दौरान उन्होंने ने दावा किया कि अगर यही हाल रहा तो मुंबई में हिंदू आबादी घटकर सिर्फ 54 प्रतिशत रह जाएगी।

टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज की रिपोर्ट का दिया हवाला

किरीट सोमैया ने कहा, ‘पीएम मोदी कहते हैं ‘एक है तो सुरक्षित है’, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ कहते हैं ‘बटेंगे तो कटेंगे’। मेरे पास टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज की एक रिपोर्ट है।

इस रिपोर्ट के अनुसार, जिस तरह से मुंबई में रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों की संख्या बढ़ रही है, उससे शहर में हिंदू आबादी घटकर 54 प्रतिशत रह जाएगी। इसलिए हम (भाजपा) कहते हैं ‘एक है तो सुरक्षित है।

कांग्रेस नेताओं के दावों पर साधा निशाना

उन्होंने कहा, ‘मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष कहते हैं कि वे मुंबई में सभी अवैध मस्जिदों को मान्यता देंगे। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले कहते हैं कि वे ‘लव जिहाद’ को रोकने के लिए कानून बनाने की अनुमति नहीं देंगे और सभी लव जिहाद के मामलों को वापस लेंगे। इसलिए मतदाताओं ने ‘एक है तो सुरक्षित है’ का फैसला किया है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में घुसपैठ की फिराक में बांग्लादेशी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं