साल 2024 के अंत तक उत्तराखंड की सड़कें अमेरिका जैसी हो जाएंगी: गडकरी

2 Min Read

देहरादून : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि केंद्र उत्तराखंड में सड़क बुनियादी ढांचे पर दो लाख करोड़ रुपये खर्च करने जा रहा है और 2024 के अंत तक इसकी सड़कें अमेरिका की सड़कों जैसी हो जाएंगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में मैं घोषणा करना चाहता हूं कि 2024 के अंत तक, उत्तराखंड में राष्ट्रीय राजमार्ग अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होंगे। वे अमेरिका के समान होंगे।”

गडकरी ने कहा कि 2014 में उत्तराखंड में 2,517 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग थे, जो अब बढ़कर 3,608 किमी हो गए हैं।

इस बीच, मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जिन परियोजनाओं की आधारशिला मंगलवार को टनकपुर में रखी गई, उनका लंबे समय से इंतजार था।

इसे संभव बनाने में सक्रिय भूमिका के लिए उन्होंने गडकरी को धन्यवाद दिया।

धामी ने कहा, “उत्तराखंड के विकास के लिए वह हर तरह की मदद देने के लिए हमेशा तैयार हैं। हम जो चाहते हैं, वह हमें मांगने से पहले ही मिल जाता है।”

ये परियोजनाएं मानसखंड क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगी।

इसे भी पढ़ें

एमएसपी कानून जल्दबाजी में नहीं लाया जा सकता; किसानों को सरकार से वार्ता को आगे आना चाहिए: मुंडा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं