RJD MP Sudhakar Singh: RJD सांसद सुधाकर सिंह बोले- तेज प्रताप की दो शादियां अनैतिक नहीं [RJD MP Sudhakar Singh said- Tej Pratap’s two marriages are not immoral]

3 Min Read

RJD MP Sudhakar Singh:

पटना, एजेंसियां। बिहार में लालू प्रसाद यादव का परिवार एक बार फिर से चर्चा में है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इसके बाद यह विवाद तूल पकड़ चुका है। RJD के सांसद सुधाकर सिंह का एक बड़ा बयान सामने आया है। वह तेज प्रताप का खुलकर समर्थन कर रहे हैं। सुधाकर सिंह ने ना केवल दो शादियों को लेकर अपनी बात रखी है, बल्कि इसके लिए उन्होंने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के पिता स्व. रामविलास पासवान का भी उदाहरण दिया है।

RJD MP Sudhakar Singh:लोग 4-4 शादियां करते हैः

सुधाकर सिंह ने कहा कि शादी जो तेज प्रताप यादव ने किया है उसे मैं व्यक्तिगत तौर पर कोई अनैतिक काम नहीं मानता हूं। दो शादियां भारतीय हिंदू रीति-रिवाजों में भी होती रही हैं। यहां तक कि तीन-तीन, चार-चार शादियों के बारे में भी हमलोगों ने सुन रखा है। आज भी कई शादियां हो रही हैं। आप चिराग पासवान को ही देख लीजिए तो वे उनकी दूसरी मां से जन्मे हैं। यह कोई बड़ी बात नहीं है। न ही ये कोई गुनाह की श्रेणी में भी आता है।

RJD MP Sudhakar Singh: तेज प्रताप को स्वीकार करें लालूः

सुधाकर सिंह से जब यह पूछा गया कि क्या लालू यादव को तेज प्रताप यादव को अपना लेना चाहिए तब सुधाकर सिंह ने कहा कि एक पिता के रूप में स्वीकार कर लेना चाहिए।
दरअसल, तेज प्रताप अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। अभी हाल ही में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट वायरल हुआ था। जिसमें वो अनुष्का यादव के साथ दिख रहे थे। तेज प्रताप यादव ने पोस्ट में बताया था कि वो 12 साल से अनुष्का यादव से रिलेशनशिप में हैं।

लेकिन, बाद में फेसबुक अकाउंट से इस पोस्ट को हटा दिया गया था। जिसके बाद तेज प्रताप यादव ने कहा था कि उनका अकाउंट किसी ने हैक कर लिया है और उनके परिवार को बदनाम करने की साजिश की जा रही है है। तेज प्रताप यादव के अपनी तरफ से सफाई देने के बावजूद लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया था। जिसके बाद यह और भी चर्चा का विषय बन चुका है।

इसे भी पढ़ें

RJD सुप्रीमो लालू यादव की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली जायेंगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं