रिया सिंघा को मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का खिताब मिला [Riya Singha got the title of Miss Universe India 2024]

2 Min Read

जयपुर, एजेंसियां। साल 2024 का मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब रिया सिंघा ने अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन रविवार, 22 सितंबर को राजस्थान की राजधानी जयपुर में किया गया।

मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता का आयोजन हर साल किया जाता है और इसकी विजेता इंटरनेशनल स्तर पर आयोजित मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं।

अहमदाबाद की रहने वाली हैं रिया

इस साल आयोजित हुए इस प्रतियोगिता में 2015 में मिस यूनिवर्स इंडिया रह चुकीं उर्वशी रौतेला, बतौर जज शामिल हुईं और उन्होंने अपने हाथों से यह ताज रिया सिंघा के सिर पर सजाया।

रिया सिंघा गुजरात के अहमदाबाद की रहने वाली हैं और अभी महज 19 साल की हैं।

इनके माता-पिता का नाम रीटा सिंघा और ब्रिजेश सिंघा है। इस वक्त रिया गुजरात की एसएल यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई कर रही हैं।

16 साल की उम्र में शुरू की माडलिंग

रिया ने 16 साल की उम्र में मॉडलिंग करना शुरू किया था और मिस टीन गुजरात का खिताब भी जीता था।

रिया ने साल 2023 में मिस टीन यूनिवर्स प्रतियोगिता में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था। यह प्रतियोगिता मैड्रिड में आयोजित की गई थी, जिसमें 25 अन्य महिलाओं ने भी भाग लिया था।

इस प्रतियोगिता में रिया ने टॉप 6 में अपनी जगह बनाई थी। इस साल मैक्सिको में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें रिया भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

इसे भी पढ़ें

जमशेदपुर की शताक्षी बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया झारखंड-2024, रांची की रिया तिर्की रनर-अप

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं