सोने के बढ़ रहे भाव, निवेश लाभ की गांरटी

2 Min Read

रांची, एजेंसियां। सोने के भाव लगातार चढ़ रहे हैं। कई राज्यों में सोना 70 हजारी हो चुका है।

हालांकि इससे पहले पिछले दिनों सोने के भाव में कुछ कमी भी आई थी। तमाम उतार-चढ़ाव के बावजूद सोने में निवेश लाभ की गारंटी ही है।

सोना-चांदी की कीमत रोज बदलती रहती है। इस कारण रोजाना की कीमत पर ध्यान देकर ही इसे खरीदना जरूरी है।

सामान्य रूप से आम लोग जो बाजार से सोना खरीदते हैं, वह 22 और 24 कैरेट का होता है। इसलिए हम इस खबर में प्रतिदिन 22 और 24 कैरेट के सोने की कीमत के उतार-चढ़ाव को बताते हैं।

साथ ही पिछले 10 दिनों की कीमतों में उतार-चढ़ाव को भी बताते हैं। 4 अप्रैल को सोना-चांदी दोनों का दाम थोड़ा बढ़ा है। कल घट सकता है।

22 कैरेट सोने की 10 ग्राम की कीमत आज ₹64,260 है। कल ₹64,250 थी। मतलब प्रति 10 ग्राम ₹10 बढ़ी है।

24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत आज ₹70,030 है। कल ₹70,020 थी। मतलब प्रति 10 ग्राम ₹10 बढ़ी है।

1 किलो चांदी का दाम आज ₹73, 500 है। कल ₹73, 400 था। मतलब प्रति किलो ₹100 बढ़ा है।

झारखंड की राजधानी रांची और बिहार की राजधानी पटना में भी सोना-चांदी दोनों का यही रेट रहा।

सोना खरीदने से पहले इसकी शुद्धता जानना जरूरी है, जिसे कैरेट से बताया जाता है। 24 कैरेट गोल्ड सबसे शुद्ध होता है।

24 कैरेट गोल्ड लचीला होता है और मजबूत बनाने के लिए इसमें अन्य धातु को मिलाने की जरूरत होती है। शुद्धता जितनी अधिक होगी, गोल्ड उतना ही महंगा होता जाता है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में रक्त की कमी, मरीज परेशान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं