सोने – चांदी की कीमतों में तेजी [Rise in Gold and Silver Prices]

1 Min Read

10 ग्राम सोना ₹72,280 पर पहुंचा, एक किलो चांदी ₹90,000 की

नई दिल्ली, एजेंसियां। सोने की कीमतों में आज यानी 29 जून को तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 120 रुपए बढ़कर 72,280 रुपए हो गया है।

कल इसके दाम 72,160 रुपए प्रति दस ग्राम थे। वहीं एक किलो चांदी की कीमत 90,000 रुपए पर ही बनी हुई है।

इस महीने 480 रुपये गिरा सोने का भाव

हालांकि, इस महीने अब तक सोने की कीमत में 480 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। ये 30 मई को 72,760 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था जो अब 72,280 रुपए पर आ गया है।

वहीं चांदी भी 95,500 रुपए प्रति 10 ग्राम से फिसलकर 90,000 रुपए पर आ गई है।

इसे भी पढ़ें

सोने-चांदी के दाम में गिरावट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं