सोने और चांदी के दाम में तेजी: गोल्ड का भाव ₹451 बढ़कर ₹76,738 पर पहुंचा चांदी 1346 रुपए महंगी हुई [ Rise in gold and silver prices: Gold price increased by ₹ 451 to ₹ 76,738, silver became costlier by ₹ 1346 ]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। सोने के भाव में आज यानी 29 नवंबर को तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 451 रुपए बढ़कर 76,738 रुपए पर पहुंच गया है।

इससे पहले सोने की कीमत 76,287 रुपए प्रति दस ग्राम थी।

वहीं, चांदी के दाम में भी आज तेजी है। ये 1346 रुपए बढ़कर 89,250 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 87,904 रुपए पर थी।

वहीं, 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए का और 30 अक्टूबर को सोने ने 79,681 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

इसे भी पढ़ें

सोने और चांदी की कीमत में आज हुई बढ़ोतरी [Gold and silver prices increased today]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं