रिजिजू बोले- राहुल ने महिला सांसदों को धक्का दिया, 2 सांसद घायल [Rijiju said- Rahul pushed women MPs, 2 MPs injured]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

संसद कुश्ती का अखाड़ा नहीं

नई दिल्ली, एजेंसियां। गृह मंत्री अमित शाह के 17 दिसंबर को अंबेडकर पर दिए बयान को लेकर संसद में लगातार दूसरे दिन हंगामा हुआ। गुरुवार को संसद परिसर में विपक्षी सांसदों ने विरोध मार्च निकाला। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी नीले कपड़े पहनकर पहुंचे।
लोकसभा-राज्यसभा में भी विपक्ष ने हंगामा किया। कांग्रेस की मांग है कि गृह मंत्री माफी मांगें। सदन के अंदर जय भीम के नारे लगाए। इसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही पहले दोपहर 2 बजे फिर पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई।

हमारे पास संख्या बल ज्यादाः

उधर संसद परिसर में अंबेडकर विवाद पर भाजपा और विपक्षी सांसदों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। ओडिशा के बालासोर से सांसद प्रताप सारंगी चोटिल हो गए। सारंगी ने आरोप लगाया कि राहुल ने एक सांसद को धक्का दिया, जो उनके ऊपर गिरा। बीजेपी के दूसरे सांसद मुकेश राजपूत भी घायल हुए हैं।

किरेन रिजिजू ने राज्यसभा में कहा- राहुल ने महिला सांसदों को धक्का दिया। ये शर्मनाक है, हम विश्वास भी नहीं कर पा रहे। ये कुश्ती का अखाड़ा नहीं है। राहुल ने जिस तरह से 2 सांसदों को मारा है, अगर हम भी वैसे ही हाथ उठाते तो क्या होता। हमारे पास संख्या बल ज्यादा है।

इसे भी पढ़ें

कांग्रेस ने अमित शाह के बयान और मणिपुर हिंसा के खिलाफ रांची में निकाला विरोध मार्च

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं