इनामी नक्सली दंपति ने किया सरेंडर

1 Min Read

सुकमा, एजेंसियां : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में इनामी नक्सली दंपति ने सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर किया है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों की किस्टाराम एरिया कमेटी की कृषि शाखा के अध्यक्ष सोड़ी सुक्का उर्फ सोड़ी कोसा (45) और उसकी पत्नी सोड़ी सुक्की (37) ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

उन्होंने बताया कि नक्सली सोमे जगरगुंडा में सक्रिय ‘लोकल ऑपरेशन स्क्वॉड’ (एलओएस) की सदस्य रही तथा नंदा कोंटा में सक्रिय एलओएस का सदस्य था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने पूना नर्कोम अभियान ‘नयी सुबह, नयी शुरुआत’ से प्रभावित होकर तथा माओवादी नेताओं के भेदभावपूर्ण व्यवहार से तंग आकर हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया है।

उन्होंने बताया कि इन दोनों के खिलाफ जिले में कई नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सहायता प्रदान की जाएगी।

इसे भी पढ़ें

कोलकाता में इमारत गिरने के मामले में तृणमूल और भाजपा के बीच छिड़ा वाकयुद्ध

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं