Revanth Reddy: तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने गुजरात से भरी हुंकार, कहा- भाजपा को नहीं घुसने देंगे [Telangana CM made a strong statement from Gujarat, said- will not let BJP enter]

1 Min Read

Revanth Reddy:

अहमदाबाद, एजेंसियां। तेलंगाना के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी ने गुजरात की धरती से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खिलाफ सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कांग्रेस किसी भी कीमत पर बीजेपी को तेलंगाना में पैर जमाने नहीं देगी।

Revanth Reddy: “वल्लभभाई पटेल की भूमि से दे रहा हूं संदेश”

रेवंत रेड्डी ने अहमदाबाद में आयोजित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) की बैठक को संबोधित करते हुए कहा- वल्लभभाई पटेल की धरती से मैं स्पष्ट कहना चाहता हूं कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस बीजेपी को तेलंगाना में घुसने नहीं देगी। हम उन्हें रोकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी को हराना अब एक मिशन है और हर कांग्रेस कार्यकर्ता तथा गांधी विचारधारा के अनुयायियों को जिम्मेदारी उठानी होगी।

Revanth Reddy: मोदी और शाह की जोड़ी को हराना है

तेलंगाना में बीजेपी को हराने का संकल्प हमने गुजरात से लिया है। यह वही धरती है जिसने तेलंगाना को निजाम की रियासत से मुक्त कराया था। अब हमें ‘गोडसे के उत्तराधिकारियों’ और ‘मोदी और शाह की जोड़ी को हराना है’।

इसे भी पढ़ें

धान की खरीद में किसानों के साथ धोखे को बर्दाश्त नहीं करेंगे: रेवंत रेड्डी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं