नई दिल्ली, एजेंसियां। सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस अनिरुद्ध बोस को राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी (NJAC), भोपाल का निदेशक नियुक्त किया है।
चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ ने रिटायर्ड जज के सम्मान में आयोजित औपचारिक पीठ के दौरान नियुक्ति के निर्णय की घोषणा की।
जस्टिस अनिरुद्ध बोस पांच साल के विशिष्ट कार्यकाल के बाद 10 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट से रिटायर्ड हुए। जस्टिस बोस को 24 मई, 2019 को सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत किया गया था।
पदोन्नति से पहले, जस्टिस बोस ने झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में कार्य किया था। उन्होंने 1985 में अपना कानूनी करियर शुरू किया।
सेंट जेवियर्स कॉलेज और सुरेंद्रनाथ लॉ कॉलेज से स्नातक किया। उनकी सेवानिवृत्ति इस वर्ष न्यायमूर्ति अज्जिकुट्टीरा सोमैया बोपन्ना, न्यायमूर्ति हिमा कोहली और सीजेआई चंद्रचूड़ के साथ सुप्रीम कोर्ट की चार सेवानिवृत्ति में से एक है।
इसे भी पढ़ें


















