भांकरोटा अग्निकांड में रिटायर्ड IAS करणी सिंह राठौड़ का निधन [Retired IAS Karni Singh Rathore died in Bhankrota fire incident]

1 Min Read

आज चूरू में होगा अंतिम संस्कार

जयपुर,एजेंसियां। राजस्थान के 1987 बैच के रिटायर्ड IAS अधिकारी करणी सिंह राठौड़ का निधन हो गया। वे भांकरोटा अग्निकांड में अपनी कार के जलने के कारण लापता हो गए थे, और अब FSL जांच से उनकी मौत की पुष्टि हो गई है। उनके शव की पहचान बेटी के DNA से की गई।

दोपहर में होगा अंतिम संस्कार

पैतृक गांव चूरू के लूनासर में शोक की लहर दौड़ गई है। आज दोपहर उनका अंतिम संस्कार चूरू जिले में किया जाएगा।

करणी सिंह राठौड़ ने राजस्थान विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार, श्री गंगानगर और अजमेर में कलेक्टर, आबकारी आयुक्त और राजस्थान फाइनेंशियल कॉरपोरेशन में सीएमडी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी थीं।उनके निधन से राज्य के प्रशासनिक क्षेत्र में गहरा शोक है।

इसे भी पढ़ें

जयपुर में टैंकर ब्लास्ट, उड़ते पक्षी जल गए, 34 लोगों से भरी बस जली

Share This Article
Exit mobile version