रिटेल महंगाई 3.5% रहने का अनुमान, आज शाम जारी होंगे आंकड़े [Retail inflation is expected to be 3.5%, figures will be released this evening]

2 Min Read

जुलाई में ये 59 महीने के निचले स्तर पर थी

नई दिल्ली, एजेंसियां। अगस्त महीने के रिटेल महंगाई के आंकड़े गुरुवार शाम 05.30 बजे जारी किए जाएंगे।

एक्सपर्ट अनुमान लगा रहे हैं कि महंगाई 3.5% रह सकती है। जुलाई महीने में रिटेल महंगाई घटकर 3.54% पर आ गई थी। ये महंगाई का 59 महीने का निचला स्तर था।

अनाज, फल, सब्जी, दाल, मसालों के दाम घटने से खाद्य महंगाई दर 9.36% से घटकर 5.42% हो गई थी।

वहीं शहरी महंगाई भी महीने-दर-महीने आधार पर 4.39% से घटकर 2.98% पर आ गई थी। ग्रामीण महंगाई 5.66% से घटकर 4.10% पर पहुंच गई।

जुलाई में ये थी महंगाई दर

जुलाई 2023 में खाद्य महंगाई 11.51% थी, अब 5.42% पर आई महंगाई के बास्केट में लगभग 50% योगदान खाने-पीने की चीजों का होता है।

इसकी महंगाई महीने-दर-महीने आधार पर 9.36% से घटकर 5.42% हो गई है। वहीं एक साल पहले जुलाई 2023 में खाद्य महंगाई 11.51% रही थी। यानी, सालाना आधार पर भी ये घटी है।

सब्जियों की महंगाई दर जुलाई में 6.83% रही, जबकि जून में यह दर 29.32% थी। अनाज और दाल भारत के मुख्य आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

इसकी महंगाई घटकर 8.14% और 14.77% पर आ गई है। फ्यूल और लाइट की महंगाई भी घटी है।

इसे भी पढ़ें

हाय रे महंगाई

Share This Article
Exit mobile version