नवंबर में रिटेल महंगाई घटकर 5.48% पर आई [Retail inflation declined to 5.48% in November]

1 Min Read

अक्टूबर में ये 14 महीने के उच्चतम स्तर पर थी

नई दिल्ली, एजेंसियां। नवंबर महीने में रिटेल महंगाई घटकर 5.48% पर आ गई है। यह पिछले महीने से 0.73% कम है। अक्टूबर में खाने-पीने की चीजें महंगी होने से रिटेल महंगाई 6.21% पर पहुंच गई थी। यह 14 महीने में सबसे ज्यादा था। महंगाई के बास्केट में लगभग 50% योगदान खाने-पीने की चीजों का होता है।

महंगाई कैसे बढ़ती-घटती है:

महंगाई का बढ़ना और घटना प्रोडक्ट की डिमांड और सप्लाई पर निर्भर करता है। अगर लोगों के पास पैसे ज्यादा होंगे तो वे ज्यादा चीजें खरीदेंगे। ज्यादा चीजें खरीदने से चीजों की डिमांड बढ़ेगी और डिमांड के मुताबिक सप्लाई नहीं होने पर इन चीजों की कीमत बढ़ेगी।

इसे भी पढ़ें

सितंबर में रिटेल महंगाई 9 महीने में सबसे ज्यादा 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं