इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी

IDTV Indradhanush
2 Min Read

नई दिल्ली,एजेंसियां: इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार भारतीय थलसेना द्वारा आयोजित अग्निविर की भर्ती में शामिल हुए थे।

अग्निवीर जीडी परीक्षा अप्रैल महीने की 22, 23, 24, 25 और 29 तारीख को आयोजित हुई थी। वहीं अग्निवीर जनरल ड्यूटी वुमेन एमपी, अग्निवीर टेक, अग्निवीर ट्रेड्समैन का एग्जाम 30 अप्रैल को हुआ था।

वहीं अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट की परीक्षा 3 मई 2024 को हुई थी। अब उसका रिजल्ट आ गया है। वो अपना रिजल्ट इंडियन आर्मी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

• जॉइन इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट join Indianarmy.nic.in पर जाएं,

• वेबसाइट खोलने के लिए कैप्चा कोड का उपयोग करें,

• होमपेज पर दिख रहे सीईई रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें,

• विभिन्न अग्निवीर भर्ती रैलियों (एआरओ) के परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे,

• अपने एआरओ लिंक पर क्लिक करें,

• सफल उम्मीदवारों की पीडीएफ खुल जाएगी, इसमें अपना रोल नंबर चेक करें।

फिजिकल टेस्ट

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा को जिस कैंडिडेट ने पास कर लिया है वह अगले राउंड के लिए योग्य हो गया है।

अगला राउंड फिजिकल टेस्ट होगा, जिसमें दौड़ और शारीरिक मापदंड शामिल हैं। लिखित परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट्स को ग्रुप 1 के तहत 5.30 मिनट में 1.6 किमी. दौड़ना होगा।

इसके लिए कुल 60 अंक निर्धारित किए गए हैं। इसके बाद कैंडिडेट्स को 10 पुल-अप करने होंगे जिसके लिए 40 अंक आवंटित किए गए हैं।

वहीं ग्रुप 2 के लिए उम्मीदवारों को 5.45 मिनट 1.6 किमी दौड़ना होगा। ग्रुप 2 के उम्मीदवारों को 10 की जगह 9 पुल अप करने होंगे।

इसके अलावा 9 फीट की लॉन्ग जंप होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को जिग-जैग बैलेंस टेस्ट भी पास करना होगा। तब जाकर सेना में भर्ती होने का आवसर मिलेगा।

इसे भी पढ़ें

मनीष रंजन से पूछताछ में हाकिम के बारे में सामने आई सनसनीखेज जानकारी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं