लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल का इस्तीफा

1 Min Read

रांची, एजेंसियां। लोकसभा चुनावों की घोषणा से पहले ही चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

चुनाव आयुक्त का इस्तीफा ऐसे वक्त आया है कि जबकि कुछ ही हफ्तों में देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है। अरुण गोयल के इस्तीफे के पीछे क्या वजह है, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

चुनाव आयुक्त का इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जोर-शोर से जुटा हुआ है।

हालांकि अभी चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है।

इसे भी पढ़ें 

लाइट हाउस प्रोजेक्ट के 10 लाभुकों को PM मोदी ने सौंपी चाबी, किया वर्चुअल उद्घाटन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं