मुंबई। लग्जरी कार खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। फ्रांस की कार निर्माता कंपनी रेनॉल्ट होली के मौके पर बड़ा तोहफा दे रही है।
रेनॉल्ट ने तीन पॉपुलर क्विड, ट्राइबर और काइगर पर डिस्काउंट देने का ऐलान किया है। कंपनी की ओर से इन तीनों कारों के 2023 और 2024 में बने मॉडलों पर करीब 82000 रुपये की छूट दी जा रही है।
खास बात यह है कि कंपनी की ओर से यह डिस्काउंट 31 मार्च 2024 तक ही दिया जाएगा।
रेनॉल्ट इंडिया अपनी पॉपुलर कार रेनो क्विड के 2023 मॉडल पर 40000 रुपये की नकदी छूट, 20000 रुपये तक डिस्काउंट ऑफर, 10000 रुपये का लॉयल्टी बोनस और 12000 रुपये तक कॉरपोरेट डिस्काउंट दे रही है।
इस तरह से कंपनी रेनो क्विड पर ग्राहकों को कुल 82000 रुपये तक की छूट का लाभ दे रही है। वहीं, कंपनी की ओर से रेनो क्विड 2024 मॉडल पर 10000 रुपये तक नकदी डिस्काउंट, 15000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस, 10000 रुपये तक लॉयल्टी बोनस और 12000 रुपये तक कॉरपोरेट डिस्काउंट दे रही है। इस मॉडल पर ग्राहकों को कुल 47000 रुपये तक की बचत हो रही है।
कंपनी का यह डिस्काउंट ऑफर 2023 में बनी रेनो क्विड के सभी वेरिएंट्स पर मान्य है। वहीं, 2024 मॉडल के बेस वेरिएंट आरएक्सई को छोड़कर बाकी के सभी वेरिएंट्स पर ये ऑफर मिल रहे हैं।
2024 क्विड आरएक्सई वेरिएंट पर केवल 10,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस ही मिलेगा। भारत के एक्स-शोरूम में रेनो क्विड कार की कीमत 4.70 लाख रुपये से 6.45 लाख रुपये के बीच है।
इसे भी पढ़ें









