पेटीएम इस्तेमाल करनेवालों को राहत, अब 15 मार्च तक अकाउंट में पैसे जमा होंगे

2 Min Read

वॉलेट और फास्टैग भी चलेगा

मुंबई। भारत में पेटीएम का इस्तेमाल करनेवालों के लिए राहत भरी खबर है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI ने पेटीएम पेमेंट बैंक में डिपॉजिट और अन्य ट्रांजैक्शंस की डेडलाइन को 15 मार्च तक बढ़ा दिया है।

शुक्रवार को RBI ने इसे लेकर सर्कुलर जारी कर दिया है। इससे पहले यह अवधि 29 फरवरी को समाप्त हो रही थी।

यानी एक मार्च से पेटीएम के वाले में पैसे जमा करने पर रोक लग गई थी। अब इस डेटलाइन को बढ़ा कर 15 मार्च कर दिया गया है।

यानी अब 16 मार्च से पेटीएम के वालेट में पैसे जमा नहीं होंगे। बता दें कि पेटीएम बैंक के जरिए वॉलेट, प्रीपेड सर्विसेज, फास्टैग और दूसरी सर्विसेज उपलब्ध कराता है।

RBI ने जो रोक लगाई है वो पेटीएम पेमेंट बैंक पर लगाई है। पेटीएम अपनी कई सारी सर्विस इस बैंक के जरिए ही देता है।

ऐसे में जो सर्विसेज पेटीएम पेमेंट्स बैंक के जरिए मिलती है वो 15 मार्च 2024 के बाद बंद हो जाएंगी जबकि अन्य सर्विसेज पहले की तरह चलती रहेंगी।

पेटीएम अपनी UPI सर्विस पेटीएम पेमेंट बैंक के जरिए ही देता है। इसलिए दूसरे बैंकों के साथ टाई-अप नहीं होने की स्थिति में 15 मार्च के बाद UPI सर्विस भी बंद हो जाएगी।

पेटीएम ने बताया है कि उसकी NPCI और RBI दोनों के साथ इसे लेकर बातचीत चल रही है।

इसे भी पढ़ें

भाजपा के इशारे पर केंद्रीय एजेंसियों ने कांग्रेस के बैंक खाते सील किये: गहलोत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं