रिलायंस का मार्केट कैप 21 लाख करोड़ रुपए के पार, इतनी ऊंचाई पर पहुंचने वाली पहली कंपनी [Reliance’s market cap crosses Rs 21 lakh crore, the first company to reach such a height]

2 Min Read

शेयर ऑल टाइम हाई पर पहुंचा

मुंबई, एजेंसियां। रिलायंस इंडस्ट्रीज 21 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली भारत की पहली कंपनी बन गई है।

जियो के रिचार्ज प्लान 25% तक महंगे करने के ऐलान के बाद आज रिलायंस का शेयर करीब 2% चढ़कर रिकॉर्ड 3,129 रुपए के हाई पर पहुंच गया। इसके कंपनी का मार्केट कैप बढ़ा है।

4 महीने पहले फरवरी 2024 में कंपनी ने पहली बार 20 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप को पार किया था।

इससे पहले कंपनी ने सितंबर 2021 में 15 लाख करोड़ का लेवल पार किया था। 2019 में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 10 लाख करोड़ रुपए के पार निकला था।

इस साल 20% से ज्यादा चढ़ा रिलायंस का शेयर

रिलायंस का शेयर इस साल 20% से ज्यादा चढ़ा है। इस साल की शुरुआत में शेयर 2590 रुपए पर था जो अब बढ़कर 3,129 रुपए पर पहुंच गया है।

वहीं एक महीने में शेयर में 7% की तेजी आई है। 5 साल में रिलायंस के शेयर ने 150% से ज्यादा रिटर्न निवेशकों को दिया है।

देश की सबसे बड़ी कंपनी है रिलायंस

मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्री देश की सबसे बड़ी कंपनी है। मुंबई बेस्ड रिलायंस ग्रुप, ऑयल से लेकर टेलिकॉम और रिटेल सेक्टर में काम करता है।

वहीं इसके बाद टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का नंबर आता है। TCS का मार्केट कैप 14.25 लाख करोड़ है।

इसे भी पढ़ें

रिलायंस ने अरामको चेयरमैन को बोर्ड में नियुक्त किया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं