नयी दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को बंगाल की खाड़ी में स्थित अपने केजी-डी6 ब्लॉक में गैस भंडार उत्पादन बढ़ाने के मकसद से अतिरिक्त निवेश करने के लिए सरकार की मंजूरी मिल गई है। कंपनी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
रिलायंस और उसकी साझेदार बीपी पीएलसी केजी-डी6 ब्लॉक से फिलहाल तीन करोड़ मानक घन मीटर प्रतिदिन गैस का उत्पादन करती है जो भारत के कुल गैस उत्पादन का लगभग 30 प्रतिशत है।
इसे भी पढ़ें
चेवेल्ला लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विश्वेशवर रेड्डी के पास 4568 करोड़ की संपत्ति







