रिलायंस ने अरामको चेयरमैन को बोर्ड में नियुक्त किया [Reliance appoints Aramco chairman to board]

2 Min Read

अल-रुमायन फिर से स्वतंत्र निदेशक बने

मुंबई, एजेंसियां। रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयरधारकों ने सऊदी अरामको के चेयरमैन यासिर ओथमैन एच अल-रुमायन को कंपनी के बोर्ड में इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के रूप में 5 साल के लिए फिर से नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है।

हालांकि, 16% से ज्यादा शेयरधारकों ने इस प्रपोजल के खिलाफ वोट किया।

स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में रिलायंस ने कहा कि उसके शेयरधारकों ने पोस्टल बैलेट के जरिए अल रुमायन की फिर से नियुक्ति के साथ-साथ हैग्रीव खेतान को बोर्ड में इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है।

पी.एम.एस प्रसाद को डायरेक्टर के रूप में फिर से नियुक्त किया

शेयरधारकों ने लंबे समय से कंपनी के एग्जिक्यूटिव पद पर काम कर रहे पी.एम.एस प्रसाद को अगले 5 साल के लिए डायरेक्टर के रूप में फिर से नियुक्त करने को भी मंजूरी दे दी है।

अल रुमाय्यान की रीअपॉइंटमेंट के लिए प्रस्ताव पारित किया गया, जिसके पक्ष में 83.97% वोट मिले। वहीं इसके विरोध में 16.02% वोट किए गए।

पहली बार 2021 में रिलायंस बोर्ड में नियुक्त हुए थे अल-रुमायन

अल-रुमायन को पहली बार 2021 में रिलायंस बोर्ड में नियुक्त किया गया थाअल-रुमायन ने सऊदी अरब के पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड को भी हेड किया है, जो दुनिया के सबसे बड़े सॉवरेन वेल्थ फंड्स में से एक है।

अल-रुमायन को पहली बार 2021 में तीन साल के कार्यकाल के लिए रिलायंस बोर्ड में नियुक्त किया गया था।

उनका पहला कार्यकाल 18 जुलाई 2024 को समाप्त हो रहा है। अब उन्हें 18 जुलाई 2029 तक फिर से नियुक्त किया गया है।

इसे भी पढ़ें

रिलायंस का प्री टैक्स प्रॉफिट 1 लाख करोड़ रुपए के पार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं