REKHA GUPTA: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘ठुल्ला’ टिप्पणी पर दी सफाई, पुलिसकर्मियों का अपमान नहीं था उद्देश्य [Delhi Chief Minister Rekha Gupta clarified on ‘Thulla’ remark, said the intention was not to insult policemen]

2 Min Read


नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली विधानसभा में की गई अपनी ‘ठुल्ला’ टिप्पणी को लेकर विवादों में घिरीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सफाई दी है कि उनका उद्देश्य पुलिसकर्मियों को नीचा दिखाना नहीं था। उन्होंने कहा कि उन्हें सुरक्षा बलों के प्रति अपार सम्मान है और वे इस गलती को स्वीकार करती हैं।

मुख्यमंत्री ने एक साक्षात्कार में कहा कि दिल्ली विधानसभा में दिए गए भाषण के दौरान मैंने एक कहानी सुनाते हुए ‘ठुल्ला’ शब्द का उपयोग किया। यह मेरी गलती थी, लेकिन मेरा उद्देश्य किसी पुलिसकर्मी या जवान को ठेस पहुंचाना नहीं था। मैं पुलिसकर्मियों का बहुत सम्मान करती हूं।”

‘ठुल्ला’ टिप्पणी पर विपक्षी दलों का विरोध

‘ठुल्ला’ शब्द आमतौर पर सड़क की भाषा में निचले दर्जे के पुलिसकर्मियों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। 28 मार्च को विधानसभा में दिए गए बयान को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने रेखा गुप्ता की कड़ी आलोचना की थी और इसे पुलिस बल का अपमान बताया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिसकर्मी देश की सेवा में 24 घंटे तत्पर रहते हैं।

वे बिना भोजन, नींद और अपने परिवार की परवाह किए बिना एक फोन कॉल पर उपलब्ध रहते हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि कभी-कभी व्यक्ति अनजाने में ऐसी बातें कह देता है, जिनका कोई गलत उद्देश्य नहीं होता।

इसे भी पढ़ें

सीएम रेखा गुप्ता ने आप शासन के दौरान की गई 177 राजनीतिक नियुक्तियों को किया रद्द

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं