कोचीन शिपयार्ड में प्रोजेक्ट असिस्टेंट की बहाली [Reinstatement of Project Assistant in Cochin Shipyard]

2 Min Read

चेन्नई, एजेंसियां: कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) ने कांट्रेक्ट पर तीन साल की अवधि के लिए प्रोजेक्ट असिस्टेंट के कुल 90 पदों पर भर्ती के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किये हैं। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कितने पदों में भर्ती

प्रोजेक्ट असिस्टेंट

कुल पद 90

  • मेकेनिकल- 29
  • इलेक्ट्रिकल- 15
  • इलेक्ट्रॉनिक्स- 3
  • इंस्ट्रूमेंटेशन- 4
  • सिविल- 13
  • इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी- 1
  • ऑफिस- 23
  • फाइनेंस 2

क्या है योग्यता?

  • मान्यता प्राप्त संस्थान से पद से संबंधित इंजीनियरिंग ट्रेड में तीन वर्षीय का डिप्लोमा।
  • किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से आर्ट्स या साइंस या कंप्यूटर एप्लीकेशन या बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में ग्रेजुएट उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • कॉमर्स में मास्टर डिग्री प्राप्त अभ्यर्थी भी आवेदन के पात्र हैं।
  • संबंधित क्षेत्र में कम से कम दो साल का अनुभव होना चाहिए।

आयु सीमा

अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष,

आयु की गणना 21 सितंबर, 2024 के आधार पर,

आरक्षित श्रेणी को अधिकतम आयु सीमा में छूट।

कैसे होगा चयन प्रक्रिया?

ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव टेस्ट,

डिस्क्रिप्टिव टेस्ट।

कितना मिलेगा वेतन?
  • प्रथम वर्ष में 24,400 रुपये प्रतिमाह,
  • दूसरे वर्ष 25,100 रुपये प्रतिमाह,
  • तीसरे वर्ष 25,900 रुपये प्रतिमाह।
आवेदन शुल्क

Gen/OBC/EWS- 600 रुपये

SC/ST/ PWD – नि:शुल्क।

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अंतिम तिथि : 21 सितंबर, 2024।

इसे भी पढ़ें

SSC CHSL Tier I परीक्षा का रिजल्ट जारी, 39 हजार से अधिक अभ्यर्थी उत्तीर्ण

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं