DU में पीजी कोर्सेस के लिए 12 जून तक बढ़ी रजिट्रेशन की डेट [Registration date extended till June 12 for PG courses in DU]

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। अगर आप दिल्ली यूनिवर्सिटी से पीजी सहित अन्य दूसरे कोर्स करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है।

यूनिवर्सिटी ने पीजी (पोस्ट ग्रेजुएशन) के साथ दूसरे कोर्स में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया है।

यूनिवर्सिटी ने आधिकारिक वेबसाइट पर डीयू पीजी प्रवेश 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया बुधवार 12 जून रात 11:59 तक कर सकते हैं।

इन कोर्सेस में करें आवेदन

ऐसे में जो भी स्टूडेंट्स पीजी कोर्सेस के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो अब आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं।

इसके लिए 12 जून तक की तारीख तय की गई है। रजिस्ट्रेशन की तारीख आगे बढ़ने से अब वो छात्र भी आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने अभी तक पीजी कोर्सेस के लिए आवेदन नहीं किया था।

BA LLB (Hons), BBA LLB (Hons), and Bachelor of Technology (BTech) में एडमिशन लेने वालों के लिए अच्छा मौका है।

ऐसे करें आवेदन

• दिल्ली यूनिवर्सिटी आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाएं,
• होम पेज पर हाइलाइट किए गए लिंक पर क्लिक करें,
• न्यू लॉगिन पर क्लिक करें,
• आवेदन फॉर्म भरें साथ ही सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें,
• आवेदन फीस जमा करें,
• इसे डाउनलोड करें और आगे के लिए प्रिंटआउट लेकर रख लें।

इसे भी पढ़ें

दिल्ली यूनिवर्सिटी में सिंगल गर्ल चाइल्ड कोटा लागू

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं