बालुरघाट (पश्चिम बंगाल), एजेंसियां : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए) को लेकर लोगों को गुमराह करने और ‘वोट बैंक’ की राजनीति के लिए घुसपैठियों की मदद करने का आरोप लगाया।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि शरणार्थियों को किसी आशंका बिना के नागरिकता के लिए आवेदन करना चाहिए।
लोकसभा चुनाव घोषित होने के बाद पहली बार बंगाल आये शाह ने बालुरघाट में एक चुनावी रैली में शाह ने भूपतिनगर बम विस्फोट मामले में दोषियों को बचाने की कोशिश करने और राष्ट्रीय अन्वेषण अधिकरण (एनआईए) अधिकारियों के खिलाफ मामले दर्ज पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार को आड़े हाथ लिया।
इसे भी पढ़ें
रांची में सरहुल और ईद के मौके पर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से की जा रही निगरानी
