BCAS में कई पदों के लिए निकली भर्ती

1 Min Read

नई दिल्ली,एजेंसियां: मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन के तहत वैकेंसी निकाली हैं। यह भर्तियां तहत ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) में होनी हैं। यहां विभिन्न विषयों में 108 कई पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य डिटेल्स समेत भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

पद: डिप्टी डायरेक्टर, जॉइंट डायरेक्टर/रीजनल डायरेक्टर, सीनियर सिविल एविएशन सिक्योरिटी ऑफिसर

पद: 108

शैक्षणिक योग्यता: जॉइंट डायरेक्टर/रीजनल डायरेक्टर पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन में दी गई अतिरिक्त पात्रता के साथ किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना चाहिए।

आयु सीमा

जॉइंट डायरेक्टर/रीजनल डायरेक्टर – 56 साल

डिप्टी डायरेक्टर – 56 साल

असिस्टेंट डायरेक्टर – 52 साल

सीनियर सिविल एविएशन सिक्योरिटी ऑफिसर – 56 साल

आयु सीमा: 56 साल

बीसीएएस भर्ती 2024 के लिए आवेदन

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपना बायोडाटा (तीन कॉपियों में) दिए गए निर्धारित प्रारूप में सक्षम प्राधिकारी द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित और विधिवत मुहर लगाकर दस्तावेजों के साथ रोजगार समाचार में प्रदर्शित नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर भेजना होगा।

इसे भी पढ़ें

हैदराबाद में बारिश से तबाही, बच्ची समेत 7 मरे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं