Allahabad High Court में वकील के 83 पदों के लिए निकली भर्ती

2 Min Read

प्रयागराज,एजेंसियां: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है जिसमें उन्होंने 83 वकील पदों के लिए भर्ती निकाली है।

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी भर्ती के लिए 30 अप्रैल या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने की तिथि

इलाहाबाद हाईकोर्ट की इस वैकेंसी के लिए आवेदन 15 मार्च से शुरू हुए हैं और ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तिथि 30 अप्रैल है।

हालांकि एप्लीकेशन की हार्ड कॉपी 7 मई, 2024 तक जमा की जा सकती है।

सैलरी

इलाहाबाद हाई कोर्ट में जो 83 पदों पर वेकेंसी निकली है उनमें जो भी लोग चयनित होते हैं उन्हें 144840 से 194660 के पे स्केल पर रखा जायेगा।

ऐसे करें अप्लाई

• इलाहाबाद हाईकोर्ट के ऑफिशियल वेबसाइट https://www.allahabadhighcourt.in. पर जाएं,

• होमपेज पर Uttar Pradesh Judicial Service Recruitment के लिंक पर क्लिक करें,

• सारे डिटेल्स को सावधानी से भरें,

• आवेदन फॉर्म को भर लेने के बाद सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करें,

• आवेदन सबमिट करने के बाद डॉक्युमेंट्स अपलोड करें,

• आवेदन जब जमा हो जाए तो उसकी एक कॉपी डाउनलोड कर लें,

• आवेदन की हार्ड कॉपी साइट पर दिए गए पते पर 7 मई से पहले जमा करें।

इसे भी पढ़ें

फिर भावुक हुई कल्पना, रूंधे गले से कहा-वो जेल के भीतर हैं…

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं