नई दिल्ली: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो ये है आपके लिए बेहतरीन मौका।
हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (HURL) में कुल 80 पदों पर भर्तीयां निकाली गई है।
जिसमें मैनेजर, इंजीनियर, ऑफिसर, असिस्टेंट मैनेजर आदि के हैं और अलग-अलग ग्रेड के लिए हैं।
कुछ पद रेग्यूलर हैं तो कुछ कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर। इन पदों पर आवेदन करने के लिए इसके ऑफिशियल वेबसाइट hurl.net.in पर जाकर कर सकते हैं।
इन पदों के लिए आवेदन 21 अप्रैल से शुरू हुए हैं और अप्लाई करने की आखिरी तारीख 20 मई 2024 है। सेलेक्ट होने पर पोस्टिंग ऑल इंडिया में कहीं भी हो सकती है।
योग्यता
आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट्स ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग, बीएससी, एमबीए आदि की डिग्री ली हो
उम्र
उम्र सीमा अधिकतम 40 साल।
सैलरी
चीफ मैनेजर -24 लाख सालाना,
मैनेजर – 16 लाख सालाना,
इंजीनियर – 7 लाख सालाना,
असिस्टेंट मैनेजर – 11 लाख सालाना।
इसे भी पढ़ें
उधमपुर में आतंकियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, गोलीबारी में 1 गार्ड घायल









