बीएसएफ में निकली 80 पदों के लिए भर्ती, 15 अप्रैल तक करें आवेदन

2 Min Read

नई दिल्ली: ऐसे अभ्यर्थी जो बीएसएफ में शामिल होकर देश सेवा करना चाहते हैं उनके लिए अच्छी खबर है।

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की ओर से ग्रुप बी एवं ग्रुप सी के तहत आने वाले विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गयी है। रिक्त पदों की कुल संख्या 80 है।

इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू हो चुकी है। जो की 15 अप्रैल 2024 तक जारी रहेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवर इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर bsf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है।

इसमें अप्लाई करने के लिए सामान्य, ओबीसी, ईडल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 147.2 रुपये, वहीं एससी, एसटी एवं सभी महिला अभ्यर्थियों को शुल्क के रूप में 47.2 रुपये का भुगतान करना होगा। शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है।

इस भर्ती के माध्यम से बीएसएफ के अंतर्गत ग्रुप बी व ग्रुप सी के अंतर्गत आने वाले पदों पर भर्ती की जाएगी। रिक्त पदों की कुल संख्या 80 है।

इसमें से बीएसएफ सब इंस्पेक्टर (वर्क्स) के लिए 13 पद, बीएसएफ जूनियर इंजीनियर सब इंस्पेक्टर इलेक्ट्रिकल के लिए 9 पद, बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल प्लम्बर के लिए 1 पद, हेड कॉन्स्टेबल कारपेंटर के लिए 1 पद, हेड कॉन्स्टेबल जेनरेटर ऑपरेटर के लिए 13 पद, कॉन्स्टेबल लाइनमैन के लिए 9 पद, असिस्टेंट एयरक्राफ्ट मैकेनिक के लिए 8 पद, असिस्टेंट रेडियो मैकेनिक के लिए 11 पद और कॉन्स्टेबल स्टोरमैन के लिए 3 पद आरक्षित हैं।

इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए में आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

पतंजलि के भ्रामक विज्ञापन वाले केस में अवमानना नोटिस जारी, SC ने रामदेव और बालकृष्ण को किया तलब

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं