RBI का बड़ा ऐलान: बैंकिंग सिस्टम में 40 हजार करोड़ रुपये डाले जाएंगे, लिक्विडिटी बढ़ाने की तैयारी [RBI’s big announcement: Rs 40 thousand crore will be infused into the banking system, preparations to increase liquidity]

2 Min Read

RBI’s big announcement:

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकिंग सिस्टम में नकदी की कमी को दूर करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। RBI ने घोषणा की है कि वह 17 अप्रैल 2025 को 40,000 करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी प्रतिभूतियों (Government Securities) को खरीदेगा। यह कदम देश के बैंकिंग सिस्टम में लिक्विडिटी (नकदी) बढ़ाने के लिए उठाया जा रहा है। यह चालू वित्त वर्ष 2025 में रिजर्व बैंक द्वारा किया जा रहा तीसरा ओपन मार्केट ऑपरेशन (OMO) खरीद है। इससे पहले 3 अप्रैल और 8 अप्रैल को 20-20 हजार करोड़ रुपये की खरीद की गई थी।

RBI’s big announcement: जनवरी 2025 से अब तक RBI का कैश इन्फ्यूजन:

RBI ने अब तक करीब 7 लाख करोड़ रुपये बैंकिंग सिस्टम में डाले हैं। इसके साथ ही फरवरी और अप्रैल में दो बार रेपो रेट में कटौती भी की गई है, जिससे लोन सस्ता हुआ है और ग्राहकों को राहत मिली है।

RBI’s big announcement: क्या है ओपन मार्केट ऑपरेशन (OMO)?

ओएमओ एक मौद्रिक नीति टूल है, जिसके जरिए RBI सरकारी बॉन्ड और सिक्योरिटीज को खरीदता या बेचता है ताकि बाजार में नकदी के प्रवाह को नियंत्रित किया जा सके। जब RBI बॉन्ड खरीदता है, तो बैंकों को कैश मिलता है, जिससे वे ज्यादा लोन देने में सक्षम होते हैं, जिससे आर्थिक ग्रोथ को बढ़ावा मिलता है।

वहीं जब बाजार में कैश ज्यादा हो जाता है, तो RBI बॉन्ड बेच देता है, जिससे नकदी सिस्टम से बाहर निकल जाती है और महंगाई को नियंत्रित किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें

आरबीआई की नई डिप्टी-गवर्नर नियुक्त हुईं पूनम गुप्ता, वर्ल्ड बैंक से लेकर आइएमएफ तक का है अनुभव

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं