RBI Summer Internship 2025: आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, युवाओं के लिए बड़ा मौका

2 Min Read

RBI Summer Internship 2025

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने समर इंटर्नशिप 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। 15 अक्टूबर से चल रही यह प्रक्रिया अब 15 दिसंबर 2025 को समाप्त होगी। ऐसे में जिन छात्रों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास अब केवल कुछ दिन ही बचे हैं। यह इंटर्नशिप उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो RBI जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में काम करने का अनुभव पाना चाहते हैं।

पेड इंटर्नशिप—₹20,000 महीना स्टाइपेंड

इस इंटर्नशिप के लिए चयनित छात्रों को तीन महीनों (अप्रैल से जुलाई 2026) तक ₹20,000 प्रति माह का स्टाइपेंड मिलेगा। इस दौरान उन्हें RBI के विशेषज्ञों और अधिकारियों के साथ सीधे काम करने का मौका मिलेगा, जो उनके करियर के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

पोस्ट ग्रेजुएशन के छात्र
इंटीग्रेटेड 5-वर्षीय कोर्स के छात्र
3-वर्षीय LLB के छात्र

मैनेजमेंट, कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, स्टैटिस्टिक्स, बैंकिंग, फाइनेंस आदि विषयों के छात्र भी योग्य

कितनी सीटें हैं?

इस बार RBI ने 125 सीटें निर्धारित की हैं। चयन प्रक्रिया शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर होगी।

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार RBI की आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाकर Summer Placement सेक्शन में दिए गए Online Application Form को भर सकते हैं। फॉर्म में फोटो, सिग्नेचर और संस्थान का बोनाफाइड सर्टिफिकेट अपलोड करना जरूरी है।

Share This Article