RBI: आरबीआई 10 और 500 रुपये के नए नोट जारी करेगा, होंगे बड़े बदलाव, पुराने नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे [RBI will issue new notes of 10 and 500 rupees, there will be big changes, old notes will remain legal tender]

2 Min Read

RBI:

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) जल्द ही 10 और 500 रुपये के नए नोट जारी करेगा। इस बार इन नोटों के रंग, आकार, और डिज़ाइन में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। हालांकि, पुराने नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे और बाजार में उनका चलन जारी रहेगा। नए नोटों पर गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे, जो दिसंबर 2024 में आरबीआई के गवर्नर बने थे।

RBI: आरबीआई ने शुक्रवार को दी जानकारी

आरबीआई ने शुक्रवार को जानकारी दी कि 10 रुपये और 500 रुपये के नए नोट महात्मा गांधी (नई) श्रृंखला के तहत जारी किए जाएंगे, जिसमें मौजूदा नोटों की तुलना में डिज़ाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। लेकिन इन नए नोटों के सिक्योरिटी फीचर्स, साइज, और रंग में बदलाव किए गए हैं।

RBI: पुराने नोटों का क्या होगा?

आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि पुराने 10 और 500 रुपये के नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे। यानी, दोनों प्रकार के नोट बाजार में उसी तरह चलेंगे जैसे अभी चल रहे हैं। इसके अलावा, आरबीआई ने पिछले महीने 100 और 200 रुपये के नए नोट जारी करने की घोषणा की थी। जल्द ही इन नए नोटों के अलावा, 10 रुपये, 100 रुपये, 200 रुपये और 500 रुपये के नए नोट बाजार में उपलब्ध होंगे।

RBI: 500 रुपये के नए नोट में बड़े बदलाव

नोटबंदी के बाद 500 रुपये के नोट के कलर और साइज में बदलाव किए गए थे, और अब एक बार फिर इन नोटों में नया बदलाव होगा। नया 500 रुपये का

RBI: किस कलर का होगा नोट

स्टोन ग्रे कलर में होगा और इसका आकार 66 x 150 मिलीमीटर होगा। नए गवर्नर संजय मल्होत्रा की पहल से भारतीय करेंसी में एक नया बदलाव देखने को मिलेगा, जो आम जनता के लिए काफी दिलचस्प होगा।

इसे भी पढ़ें

आरबीआई की नई डिप्टी-गवर्नर नियुक्त हुईं पूनम गुप्ता, वर्ल्ड बैंक से लेकर आइएमएफ तक का है अनुभव

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं