RBI : RBI ने दूसरी बार रेपो रेट घटाकर 6% किया, लोन सस्ते होने से EMI कम होगी, कर्ज हो सकता है सस्ता [RBI: RBI reduced the repo rate to 6% for the second time, EMI will be reduced due to cheaper loans, loans may become cheaper]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी, RBI ने रेपो रेट को 0.25% घटाकर 6% कर दिया है। पहले ये 6.25% थी। यानी, आने वाले दिनों में लोन सस्ते हो सकते हैं। वहीं आपकी EMI भी घटेगी। इससे पहले वित्त वर्ष 2024-25 की आखिरी मीटिंग में RBI ने ब्याज दरों में 0.25% की कटौती की थी।

RBI : रेपो रेट के घटने से क्या बदलाव आएगा

रेपो रेट घटने के बाद बैंक भी हाउसिंग और ऑटो जैसे लोन्स पर अपनी ब्याज दरें कम कर सकते हैं। वहीं ब्याज दरें कम होंगी तो हाउसिंग डिमांड बढ़ेगी। ज्यादा लोग रियल एस्टेट में निवेश कर सकेंगे। इससे रियल एस्टेट सेक्टर को बूस्ट मिलेगा।

इसे भी पढ़ें

RBI हेडक्वार्टर को बम से उड़ाने की धमकी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं